• Fri. Sep 11th, 2026

Weather, हरियाणा-पंजाब में तेज गर्मी, हिसार में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री

weather

Weather, हरियाणा और पंजाब में मौसम गर्म बना रहा। राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उसके बाद सिरसा 43.8 डिग्री सेल्सियस और नारनौल 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भिवानी का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Parineeti raghav ने की सगाई, राजनेता और अभिनेता हुए शामिल

पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

लुधियाना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पठानकोट में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *