• Wed. Sep 2nd, 2026

Haryana, विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही BJP सरकार : भूपेंद्र

Haryana, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार आज प्रदेश के विकास का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी हुई है जबकि राज्य भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी

Haryana, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार आज प्रदेश के विकास का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी हुई है जबकि राज्य भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी का अड्डा बन गया है।

हुड्डा ने कहा, वर्ष 2014 में जो प्रदेश प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में देश में नंबर एक पर होता था, वह आज भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी का अड्डा बन गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाई गयी। कोई नया उद्योग, यूनिवर्सिटी, अस्पताल, मेट्रो ट्रेन का एक इंच का भी विस्तार नहीं हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री स्थानीय लठियावाला जोहड़ के नजदीक स्थित कांग्रेस नेता अशोक कादियान के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि 25 जून को कांग्रेस द्वारा भिवानी में ‘विपक्ष आपके समक्ष’ रैली का आयोजन किया जाएगा।

Haryana, बीमार मां की हत्या कर बेटे ने खुद को लगाई फांसी

फसल खरीद मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आज किसान वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले तो किसानों की फसल का उठान नहीं किया और अब सिर्फ सात जिलों में सरसो की खरीद दो दिन के लिए फिर से शुरू कर किसान हितैषी होने का दिखावा कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसान के साथ आंखमिचौली खेल रही है। किसानों को ना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, और न ही समय पर फसल का उठान हो रहा है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *