• Fri. Sep 11th, 2026

Weather Update, भीषण गर्मी का कहर, हिसार में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस

weather

Weather Update, हरियाणा और पंजाब में बुधवार को मौसम गर्म बना रहा और दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 40.7 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 40.5 डिग्री सेल्सियस, पंचकुला में 39.2 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

PM किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जल्द होगी वितरित

पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 41.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 40.9 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *