• Fri. Sep 11th, 2026

5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में Haryana की अहम भूमिका

cm khattar

Haryana, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनका राज्य 2024 तक भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाने के लिए कटिबद्ध है।

खट्टर ने नीति आयोग संचालन परिषद की आठवीं बैठक के दौरान यह बात कही। यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, खट्टर ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के साथ देश का विकास सुनिश्चित करते हैं।

उसी तरह हरियाणा सरकार ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ के मंत्र का पालन करते हुए हरियाणा का विकास सुनिश्चित करती है।

BGMI गेम अब भारत में गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हरियाणा सरकार पिछले साढ़े आठ वर्षों से राज्य में केंद्रीय योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर रही है और नयी योजनाएं लाकर सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा 2017 में महत्वाकांक्षी दृष्टिपत्र 2030 जारी करने वाला देश का पहला राज्य था।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *