• Sun. Sep 13th, 2026

Haryana, लूट को अंजाम देने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कार और हथियार बरामद

haryana

Haryana, हरियाणा के पंचकूला में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो गाड़ियां और दो पिस्टल समेत अन्य कई हथियार भी बरामद किए गये हैं.

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने 15 जून को रामनगर खोली गांव पिंजौर में लूट की घटना को अंजाम दिया था. एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ टीम पंचकूला ने लूट की वारदात में शामिल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभम, बलजिंदर सिंह, शुभकरण, सिमर तथा दलेर के रूप में हुई है. इनमें से 5 आरोपी पंजाब और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

MP Ravi Kishan की बेटी जॉइन करेंगी आर्मी, इस योजना के तहत

जानकारी अनुसार 16 जून को पीड़ित व्यक्ति हरविंदर सिंह ने लूट की शिकायत दर्ज करवाई थी. आरोपियों से 2 गाड़ी बरामद की गई है. जिसमें एक गाड़ी लूट की शामिल है. दूसरी गाड़ी को आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल करते थे. इसके अलावा 2 अवैध पिस्टल, रॉड, जाली नम्बर प्लेट तथा चुरा व अन्य असलहा बरामद किया गया है.

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *