• Mon. Sep 7th, 2026

Haryana, तेज रफ्तार कार ने मारी मजदूरों को टक्कर, मौत

death

Haryana, जींद के गांव ढाठरथ के निकट बीती रात तेज रफ्तार कार ने मंगलवार रात तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूरों मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने घायल मजदूर सुशील की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देकर चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जतोरा गांव के रहने वाले सुशील ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी। शिकायत में उसमे कहा कि वह गांव के ही कुछ मजदूरों के साथ गांव ढाठरथ में धान लगाने आया है।

मंगलवार देर रात वह अपने साथी रामकरण तथा शिव कुमार के साथ पैदल गांव खेड़ी की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार कार ने पहले उसे टक्कर मार दी। फिर रामकरण तथा शिवकुमार को रौंदती हुई निकल गई।

Haryana, लूटपाट के मामले में 18 साल से फरार था आरोपी, कर रहा था ढाबे का संचालन

रामकरण और शिव कुमार को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाने के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और गांव ढाठरथ में मजदूरी करने आए हुए थे।

उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कुमार ने बताया कि फिलहाल फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *