• Fri. Sep 11th, 2026

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाया, वीडियो वायरल, पूर्व पति समेत तीन हिरासत में

Rajasthan Crime news, राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में महिला के पूर्व पति काना सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है ओर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा।

धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाने क्षेत्र के पहाड़ी गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया।

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार देर रात जयपुर में कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और एडीजी दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीम गठित की गई हैं। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में कैंप कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।

सुभाष बराला का दावा, भाजपा के शासनकाल में मिली सबसे अधिक नौकरियां

उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में मुकदमा चलाया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लोगों के सामने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर वीडियो साझा नहीं करने की भी अपील की।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *