• Wed. Aug 26th, 2026

पति बना शैतान , पत्नी की हत्या कर भरे पूरे परिवार को कर दिया तबाह ,जाने पूरा मामला

Byalakhharyana@123

Sep 18, 2023

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के क्राइम नगरी के सफर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामले के अनुसार एक युवक ने पल भर में अपने भरे पूरे परिवार को तबाह कर दिया। युवक ने पल भर के गुस्से में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर बेड के अंदर लाश को छिपा दिया। इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। आरोपी की बेटी और मकान मालिक ने मामले की सूचना खजूरी खास पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी सुनील की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ,खजूरी खास पुलिस स्टेशन पर सुबह किसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पड़ोस में महिला का मर्डर हो गया है। पुलिस ने वहां जाकर देखा तो मृतक महिला की 15 साल की लड़की ने बताया कि जो दूसरा कमरा लॉक है , वहीं उसकी मां की लाश है। मकान मालिक के साथ मिलकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और बेड बॉक्स के अंदर 35 वर्षीय महिला की लाश मिली जिसके गले में चुन्नी भी बंधी हुई थी। शुरूआती जांच में पता चला कि किसी भारी चीज से सिर पर हमला किया गया है।

आगे 15 साल की लड़की ने बताया कि मृतक महिला उसकी मां द्रौपदी है। रविवार को उसके पापा सुनील का उसकी मां द्रौपदी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और वह डर के दूसरे कमरे में चली गई। मारपीट की तेज आवाज आने पर जब वह बाहर आई तो देखा कि दरवाजा बंद है। उसे लगा कि रोज की तरह ही लड़ाई हुई ,इसलिए वापस अपने कमरे में आ गई। लेकिन काफी देर तक पिता वापिस नहीं आए तो बेटी को अनहोनी की आशंका हुई।
इसके बाद उसने कई बार मां को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लड़की ने तुरंत इसकी जानकारी अपने मकान मालिक को दी और फिर इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की बेटी ने बताया कि सुनील उसका सौतेला पिता था। द्रौपदी की पहले बिहार के मधेपुरा निवासी ज्योतिश यादव के साथ शादी हुई थी जहां उसके चार बच्चे हुए और तलाक के बाद तीन बच्चे ज्योतिश के पास ही रह रहे हैं। जिसके बाद द्रौपदी की दूसरी शादी राजमिस्त्री सुनील के साथ हुई और दोनों की अपनी कोई संतान नहीं थी। दरअसल, सुनील को शक था कि द्रौपदी का किसी और के साथ अफेयर है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। पुलिस सुनिल की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *