• Fri. Sep 11th, 2026

MP, उज्जैन में 554 करोड़ 89 लाख की लागत के 9 नवीन विकास कार्यों का भूमि-पूजन

MP, मध्य प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी- भाजपा का दावा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में विकास के अभूतपूर्व काम हुए हैं। विकास कार्यों की सौगात देने की इसी कड़ी में उज्जैन में 554 करोड़ 89 लाख की लागत के 9 नवीन विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। महाकाल की नगरी उज्जैन में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस का शुभारंभ करते हुए CM शिवराज ने वादा किया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन जल्द किया जाएगा।

विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ उज्जैन में चुनावी रैली करने पहुंचे सीएम शिवराज ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पैसे की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस की सरकार के दौरान सरकारी फंड की कमी की आरोप लगाने वाले पूर्व सीएम कमलनाथ पर रोते रहने और बहाने बनाने के आरोप लगाए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौर में कमलनाथ से अगर कोई 25-50 हजार रुपये की विकास परियोजना या सरकारी मदद की गुहार लगाता था, तो भी उसे निराश होना पड़ता था। उन्होंने कहा, कमलनाथ आरोप लगाते थे कि मामा खजाना खाली कर गया। राजकोष में फंड ही नहीं है, मैं क्या करूं। वो रोते ही रहते थे। शिवराज के अनुसार, वे कोई औरंगजेब नहीं हैं जो खजाने लूट कर भाग जाएं, वे मध्य प्रदेश के विकास का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

Cm Shivraj, बड़ा दावा- मध्य प्रदेश में एक साथ लगेंगे 552 उद्योग, 28,300 बच्‍चों को मिलेगा रोजगार 

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर डबल इंजन की सरकार के बैनर तले विकास का दावा करते हुए कहा आने वाले दिनों में विकास परियोजनाओं की और सौगातें मिलेंगी। उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में उज्जैन में विकास की बयार बहने का दावा किया और कहा कि आज 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल महाराज की कृपा बरसती है। उनके पास फंड की कोई कमी नहीं है

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *