• Thu. Aug 27th, 2026

हरियाणा के ये सात बैडमिंटन खिलाड़ी नेशनल गेम्स में दिखाएंगे अपना दमखम ,गोवा में 19-24 अक्टूबर तक आयोजन

हरियाणा।हरियाणा के सात बैडमिंटन खिलाड़ी नेशनल गेम्स में अपना दमखम दिखाएंगे। दरअसल गोवा में होने जा रहे नेशनल गेम्स में हरियाणा के सात खिलाडियों का चयन हो चूका है। इन खिलाड़ियों में पंचकूला के 4, रोहतक, सोनीपत व दादरी का एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव ने जानकारी देते हुए बताया की सभी खिलाड़ी इन गेम्स में मैडल लाने हेतु जमकर तैयारियां कर रहे है। साथ ही बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह के साथ भाग लेने व अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

 

 

 

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गोवा में 19 से 24 अक्तूबर तक नेशनल गेम्स आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमे हरियाणा के सात बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन सात खिलाडियों में अनुपमा उपाध्याय, इरा शर्मा, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, रिद्धि कौर तूर, शिवानी संतोष और अक्षित महाजन शामिल हैं ,जो की नेशनल गेम्स में हिस्सा लेंगे। महासचिव अजय सिंघानिया ने बताया की अनुपमा उपाध्याय चीन में होने वाले एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

 

देविका सिहाग
देविका सिहाग

 

अनुपमा उपाध्याय [पंचकूला]

उन्नति हुड्‌डा [रोहतक]
देविका सिहाग [पंचकूला]

रिद्धि कौर तूर [पंचकूला]
अक्षित महाजन [पंचकूला]
इरा शर्मा [चरखी दादरी]
शिवानी संतोष [सोनीपत]

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *