• Fri. Sep 11th, 2026

Manohar Lal Khattar सरकार का बड़ा फैसला, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में नहीं छूटेंगे पसीने, ‘ई-अपॉइंटमेंट’ सेवा का विस्तार

Manohar Lal KhattarManohar Lal Khattar

Manohar Lal Khattar की लीडरशिप में हरियाणा सरकार कई बड़े फैसले ले रही है। प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराने में लंबी लाइन से निजात पाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। खट्टर सरकार ने कहा है कि संपत्ति पंजीकरण के लिए ‘ई-अपॉइंटमेंट’ सेवा का विस्तार किया जाएगा।

हरियाणा सरकार ने संपत्ति पंजीकरण के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने के उद्देश्य से सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में अपनी ‘ई-अपॉइंटमेंट’ सेवा का विस्तार करने की शुक्रवार को घोषणा की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस विस्तार से ‘ई-अपॉइंटमेंट’ की संख्या 100 से बढ़कर 200 हो जाएगी और तत्काल ‘ई-अपॉइंटमेंट’ की संख्या 10 से बढ़कर 50 हो जायेगी।

बयान के अनुसार गुरुग्राम में संपत्ति पंजीकरण की संख्या अधिक होने के कारण, जिले में ऑनलाइन ‘ई-अपॉइंटमेंट’ की संख्या को 100 से बढ़ाकर 300 कर दिया गया है जबकि जबकि तत्काल ‘ई-अपॉइंटमेंट’ को 10 से बढ़ाकर 60 कर दिया गया है।

बयान के अनुसार इस निर्णय के निर्बाध कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्य के सभी उपायुक्तों को इस निर्देश के बारे में सभी उप-पंजीयकों और संयुक्त उप-पंजीयकों को सूचित करने के लिए कहा गया है।

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा ‘ई-अपॉइंटमेंट’ सेवा के विस्तार के बारे में जानकारी तहसील परिसर के भीतर नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *