Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
gıda vakum makinesi
betcio
  • Wed. Jul 15th, 2026

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राजनीति को राम-राम वाले ट्वीट पर लिया यूटर्न, कहा – राम-राम मतलब संन्यास….

हरियाणा। बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राजनीति को राम-राम वाले ट्वीट पर अब यूटर्न ले लिया है। दरअसल विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था जिसके बाद ये कहा जा रहा था कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। लेकिन अब उन्होंने रीट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने कहा कि राम- राम का मतलब संन्यास नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका मतलब राजनीति छोड़ने से नहीं था।

मामला ये था कि हरियाणा के ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने गुरुवार कि सुबह 6 बजे ट्वीटर पर एक पोस्ट डाली। जिसमें उन्होंने लिखा- ”राजनीति को राम-राम भाई”। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने पॉलिटिक्स से राम -राम यानि तौबा कर ली है, लेकिन अब उन्होंने इन कयास पर खुलकर दोबारा पोस्ट करते हुए यूटर्न लेते हुए कहा कि” हम सब आपस में राम-राम करते हैं। ऐसे ही मैंने राजनीति को राम-राम किया है। इसे राजनीति छोड़ना न समझा जाए।”उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी हिसार, भिवानी, सोनीपत या कहीं और से भी चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी मुझे सौंपती है तो मैं उसके लिए तैयार हूं।

विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा था, मगर यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विजेंदर सिंह ने हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। इसके बाद उनकी आम आदमी पार्टी में शामिल होने की भी चर्चाएं शुरू हो गई थीं। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था।

130 करोड़ हेरोइन में आया था नाम
पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्‍कार प्राप्‍त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपए की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में विजेंदर के दोस्त राम सिंह ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार भी की थी।तस्‍कर के घर में बॉक्सर विजेंदर सिंह की तस्वीर मिली तो घर के बाहर उनकी पत्‍नी के नाम रजिस्‍टर्ड कार भी बरामद की गई थी। हालांकि इस पूरे मामले में विजेंदर और उनकी पत्‍नी अर्चना ने पुलिस से पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *