• Tue. Aug 11th, 2026

LPG सिलेण्डर हुआ सस्ता ,जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

LPG सिलेण्डर सस्ते होने को लेकर लोगों को सरकार ने नववर्ष का नायाब तोहफा दिया है।जानकारी के अनुसार सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडरों में कटौती की गयी है। पिछले कुछ महीनो से समय -समय पर एलपीजी सिलिंडरों में सरकार द्वारा राहत दी जाती है। देश में बढ़ती महंगाई के बाद अब नए साल से पहले आम नागरिकों को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है।

आपको बता दें कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपए सस्ता किया गया। देशभर में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की नई दरें शुक्रवार से लागू हो गईं। जबकि घरेलू गैस सिलेंडरों की भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पहले की तरह 903 रुपए में ही मिल रहा है।

मेट्रो सिटीज में LPG सिलेंडरों के दाम
– दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपए में मिल रहा है। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1868 रुपए में मिलेगा।
– इसी प्रकार मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1710 रु. और चेन्नई में 1929 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में एलपीजी के दाम देश में सबसे अधिक हैं।

बता दें कि इससे पहले ऑयल कंपनियों ने इससे पहले 16 नवंबर को भी कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की थी। तब 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 57.5 रुपए कम किए गए थे। इसके बाद 1 दिसंबर को कीमतें 21 रुपए बढ़ाई गई थीं। इस प्रकार देखा जाए तो नवंबर से अब तक कमर्शियल सिलेंडर 76 रुपए सस्ता हो चुका है। पिछले कुछ समय से करीब हर महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *