• Sat. Sep 12th, 2026

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए आप सरकार गिराने के गंभीर आरोप ,एक्स पर साझा की ये पोस्ट

नई दिल्ली।दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आप सरकार गिराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अरविन्द केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट के जरिये पोस्ट सांझा लिखा कि भाजपा सरकार नकली शराब घोटाले के बहाने आप पार्टी की सरकार गिराना चाहती है।उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों के संपर्क में है और 25 करोड़ रुपये देने की बात भी कह रही है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा कर भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही आज मंत्री आतिशी ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर से ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है।
केजरीवाल ने पोस्ट में क्या लिखा
केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है – ‘कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।’

केजरीवाल ने कहा कि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन उनकी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया। उन्होंने आगे लिखा, इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं।

‘नौ सालों में हुए कई षड्यंत्र’
पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मजबूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं।दिल्ली की जनता ‘आप’ से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में ‘आप’ को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *