error code: 523
  • Sat. Jun 13th, 2026

हरियाणा में INDI गठबंधन को एक और बड़ा झटका , आप ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान

हरियाणा।हरियाणा में INDI गठबंधन को एक और बड़ा झटका लगने का मामला सामने आया है। दरअसल इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इसी के तहत पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी आप पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर हम अकेले चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि कल यानि 28 जनवरी से आम आदमी पार्टी हरियाणामें जींद से अपना चुनावी बिगुल की शुरुआत कर रहे हैं। हरियाणा में लोगों तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए आप यह रैली करने जा रही है। आम आदमी पार्टी में एक के बाद एक नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद पार्टी के पास स्वयं ही चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर काम करने के आलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। इसको लेकर जिला बार एसोसिएशन में राज्यसभा सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा डॉ. सुशील गुप्ता निमंत्रण देने पहुंचे। गुप्ता ने कहा कि 28 जनवरी को होने वाली बदलाव महासभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचेंगे।

आगे सुशील गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के संबंध में हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का रुख बता दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने कलिए हम मजबूत हैं और हम गठबंधन में और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं। फिर भी अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।इससे पहले इंडी गठबंधन को तब झटका लगा जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था।

ममता बनर्जी ने भी दिया इंडी गठबंधन को झटका
आप के अलावा टीएमसी भी इंडिया को झटका दे चुकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि वह बंगाल में सीटों का बटवारा नहीं करेंगी।सीएम ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा, लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले ही बीजेपी को हराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error code: 523