• Tue. Sep 8th, 2026

हरियाणा कैबिनेट बैठक में 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू करने को लेकर हुआ फैसला ,इन एजेंडों को किया पास

हरियाणा। हरियाणा कैबिनेट बैठक में बजट स्तर की तारीख का एलान किया गया है। आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में कुल 11 एजेंडे रखे गए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 11 एजेंडे रखे गए थे। जिनमें से एक हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र को लेकर भी फैसला लिया गया। यह बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च चलेगा। बजट सत्र दो चरणों में होगा।बीच में 7 दिन का ब्रेक होगा।

बता दें कि एक महीने में दूसरी बार आयोजित हो रही मंत्रिमंडल की बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता वर्ग-2 की सेवा नियमावली व लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउस कम रिटेल, ट्रकर पार्क, वेयरहाउस व कोल्ड चेन की सुविधा और गैस गोदाम की स्थापना के लिए संशोधित नीति को भी एजेंडे में शामिल किया गया है।

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि जनवरी से बुढ़ापा पेंशन 3000 रुपये मिलेगी। थैलेसिमिया और हैलेसिमिया के मरीजों को भी पेंशन मिलेगी।कैबिनेट की बैठक में ट्रैवल एजेंटों पर आए एजेंडे पर भी सहमति बन गई। सत्र में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने हिसार में विकास प्राधिकरण बनाने को मंजूरी दी। बैठक में शव सम्मान विधेयक को स्वीकृति दी गई। शव का असम्मान करने पर सजा का प्रावधान होगा। किसान अपने खेतों से अपने लिए मिट्टी की खुदाई कर सकता है। उसे पोर्टल पर अप्लाई करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *