• Tue. Aug 25th, 2026

” एनिमल ” की झलक दिखी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर , झलक देख एक्साइटेड हुए रणबीर कपूर

” एनिमल ” की झलक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर देखने को मिली। दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर के फैंस को एक तोहफा मिला है। दरअसल, बीते शुक्रवार यानी 17 नवंबर को दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म ‘एनिमल’ की एक मिनट की एक क्लिप दिखाई गई। बुर्ज खलीफा पर अपने पसंदीदा एक्टर रणबीर कपूर की झलक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए। फिल्म ‘एनिमल’ की क्लिप जब बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई तब रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार भी नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Animal Clip On Burj Khalifa - Punjab Kesari
बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई फिल्म ‘एनिमल’ की झलक

बुर्ज खलीफा पर पहुंचा 'Animal', ऐतिहासिक मोमेंट को देख खुशी से झूमे रणबीर  कपूर, दुबई से वायरल हुआ ये वीडियो - ranbir kapoor bobby deol visit dubai  animal film short video played

रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार दुबई की बुर्ज खलीफा पर फिल्म ‘एनिमल’ के स्पेशल वीडियो के गवाह बने। जब फिल्म ‘एनिमल’ की क्लिप बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा था तब रणबीर कपूर सहित उनके तमाम फैंस इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद करने में लगे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर सिंतबर में रिलीज किया गया और कुछ गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म के टीजर और गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर और इसकी रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *