• Fri. Sep 11th, 2026

   KMP एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन महिलाओं समेत 8 लोगों की जान गई 

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में कुंडली मानेसर पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर बादली के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। मृतकों में 4 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। एक बच्ची घायल है।

https://www.youtube.com/watch?v=TzMdt5vQ63I&t=90s

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा बादली और फरुखनगर के बीच हुआ। अर्टिगा कार से 11 लोग गुरुगाम जा रहे थे। ये सभी हाईवे पर कुछ देर के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही कार पलटी खाते हुए दूर जा गिरी। इससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची को पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के वक्त कार चालक और एक महिला कार से बाहर थे, इसलिए वह बच गए। आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया है। मृतक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नगला अनूप गांव के बताए जा रहे हैं। मरने वाले एक ही परिवार के हैं। ये सभी गोगा मेड़ी से वापस घर जा रहे थे।

https://www.youtube.com/watch?v=pfR6HgaTPGU&t=156s

राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। वहीं बच्ची की सांसें चल रही थी। उसे बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। राहगीरों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। केएमपी पर बादली के पास लघुशंका के लिए गाड़ी को रुकवाया था कि हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *