• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा की एक फैक्ट्री में जिन्दा जलने से श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत ,नौकरी का दूसरा ही दिन

died

हरियाणा। हरियाणा में रेवाड़ी जिले के औद्योगिक एरिया बावल स्थित एक कंपनी में काम करने वाले युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। युवक रात के वक्त कंपनी में ड्यूटी पर था। इसी दौरान रोबोट से टकराने के बाद वह बॉयलर में गिर गया। कुछ सेकेंड के अंदर ही पूरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई। बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला खीरी के गांव ईशानगर निवासी महिताब ने दो दिन पहले ही बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-पांच में एलाय व्हील बनाने वाली फैक्ट्री में काम करना शुरू किया था। मृतक श्रमिक उत्तर प्रदेश के जिला खीरी का रहने वाला था और दो दिन पहले ही फैक्ट्री में नौकरी शुरू की थी। बृहस्पतिवार को फैक्ट्री में दूसरा ही दिन था।वह बृहस्पतिवार की रात फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। रात को काम करने के दौरान महिताब एक रोबोट से टकरा गया और बॉयलर में जा गिरा। बॉयलर में गिरने से वह बुरी तरह जल गया। अन्य श्रमिकों ने मशक्कत के बाद महिताब को बॉयलर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बॉयलर में एल्युमिनियम को पिघलाया जाता है। महताब के भट्टी में गिरने के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन आज की लपेट तेज होने के कारण उसे नहीं बचा सके। महताब की जिंदा जलने से मौत हो गई ।

हादसे की सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि काफी देर तक पुलिस कंपनी गेट पर ही रोक के रखा । इसके बाद पुलिस कंपनी के अंदर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बाबल सरकारी अस्पताल स्थित शवग्रह में रखवाया । पुलिस ने हादसे की सूचना महिताब के परिजनों को भी दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *