• Sun. Aug 2nd, 2026

गृह मंत्री अनिल विज हेतु युवक ने बनाया गीत , “विज को विजय बनाएंगे फिर से सरकार ये लाएंगे…”

गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर एक युवक ने गृह मंत्री अनिल विज को समर्पित हरियाणवी गीत बनाया और आज खुद गृह मंत्री से मिल कर उन्हें वह गीत सुनाया। गीत को सुनकर गृह मंत्री अनिल विज ने युवक की तारीफ की और उसकी पीठ थपथपाई।

 

आपको बता दें कि अम्बाला जिला के गांव कोंकपुर निवासी गीतकार राजू वडाली ने गृह मंत्री को समर्पित गीत “विज को विजय बनाएंगे फिर से सरकार ये लाएंगे…” गीत गाया। राजू वडाली ने बताया कि वह गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से काफी प्रभावित है और इससे पहले भी वह उनकी कार्यशैली पर तीन अलग-अलग गीत बना चुका जिनमें “धाकड़ फैंसले लेवे जो म्हारे हरियाणे में”, ”हम फैन है अनिल विज के”, ”विज के काम बोले, विज का नाम बोले” शामिल है। आज राजू वडाली ने यह गीत गाकर सुनाया जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली प्रदेशभर में प्रचलित है, चाहे विकास का मामला हो या फिर न्याय का। सभी को उनसे एक आस रहती है। अम्बाला छावनी पहले विकास के मामले में अछूता था, मगर गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत यहां ढेरों विकास कार्य हुए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने इन युवाओं की प्रशंसा कर उनकी पीठ थपथपाई। बता दें कि इससे पहले भी गृह मंत्री की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर रॉकी मित्तल द्वारा उनके लिए एक गीत बनाया गया था, जोकी काफी चर्चा में रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *