• Tue. Sep 8th, 2026

राष्ट्रीय पार्टी बनने के उपलक्ष्य में करनाल में आम आदमी पार्टी ने मनाया जश्न

Byalakhharyana@123

Apr 12, 2023
Aam Aadmi Party celebrated in Karnal on the occasion of becoming a national partyAam Aadmi Party celebrated in Karnal on the occasion of becoming a national party

Alkh Haryana (Karnal News)  12 अप्रैल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने के उपलक्ष्य पर बुधवार को करनाल के एक निजी रेस्टोरेंट में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर, वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा समेत पूरे हरियाणा से कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे।

Crime, नाबालिग लड़की से रेप, डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जनता ने ईमानदार और काम की राजनीति को स्वीकार किया है। लोगों ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की नीतियों में भरोसा जताते हुए देश के कोने कोने तक आम आदमी पार्टी को पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों से पूरे देश में बदलाव लाने वाली विचारधारा को पूरे देश में स्वीकार्यता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

 

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने देश की जनता को एक ईमानदार और देशभक्त राजनीति का विकल्प दिया है। अलग अलग राज्यों में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार हो रहा है। उन्होंने  कहा कि हरियाणा में एक महीने के समय में 10 लाख से ज्यादा सदस्य आम आदमी पार्टी के परिवार से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भी प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प आम आदमी पार्टी होगी। आम आदमी पार्टी का परिवार हरियाणा में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी घोषित होने पर हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ करनाल में आगे की योजना व रुपरेखा पर चर्चा की| pic.twitter.com/4HjphccAp2

— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 12, 2023

 

वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा को देश की जनता ने गले से लगाने का काम किया है। देश की जनता के सहयोग के बगैर इतना बड़ा मुकाम हासिल करना असंभव था। इससे ये साबित होता है कि आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू अब पूरे देश में चलेगी। भ्रष्टाचार और बेईमानी की राजनीति का आम आदमी पार्टी सफाया करने का काम करेगी। उन्होंने कहा जल्द ही बूथ से लेकर विधानसभा तक आम आदमी पार्टी के संगठन निर्माण करने का कार्य किया जाएगा।

सेना भर्ती का कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 17 अप्रैल से : एडमिट कार्ड जारी-यहाँ से करें डाउनलोड Army Recruitment Common Entrance Exam Admit Card

वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 10 साल के समय में ही राष्ट्रीय पार्टी बनने का मुकाम हासिल किया है। पूरे देश में आम आदमी पार्टी की नीतियों की चर्चा हो रही है। अरविंद केजरीवाल ने देश को ईमानदार और स्वच्छ राजनीति का विकल्प दिया है। ये सब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मेहनत का परिणाम है।

इस मौके पर प्रवीण प्रभाकर गौड़, अरुण हुड्डा, योगेश्वर शर्मा, महेंद्र राठी, बालकिशन कौशिक, रणदीप राणा, बलविंदर सिंह, कृष्णा अग्रवाल, सुनील बिंदल, रामपाल बजिदा, संजीव मेहता, अनिल वर्मा, अमन वरैच, बिंदरमान, दलविंदर चीमा, धरमवीर, रीशा नैन, गौतम जैन और गुरमीत कौर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *