• Thu. Aug 27th, 2026

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए आप -कांग्रेस ने किया सीटों का एलान ,आप लड़ेंगी इस एक सीट पर चुनाव

Byalakhharyana@123

Feb 24, 2024

हरियाणा। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए आप -कांग्रेस ने सीटों का एलान कर दिया है। बता दें की आगामी लोक सभा चुनाव में आप कांग्रेस हरियाणा से मिलकर चुनाव लड़ेंगी /इसलिए आज दिल्ली में प्रेस कांग्रेस के जरिये कोनसी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी इसको लेकर एलान किया गया।

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, “हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे।”उन्होंने कहा, “चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।”

सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, “दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं। AAP 4 पर चुनाव लड़ेगी – नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली। कांग्रेस 3 – चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।”

 

दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हमारी कई राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन की आज घोषणा हुई है। दिल्ली में AAP 4 सीटों पर लड़ेगी और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी। हरियाणा में AAP एक सीट पर लड़ेगी, बाकि सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। गुजरात में AAP 2 सीटों पर लड़ेगी और बाकि सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। चंडीगढ़ और गोवा की सभी सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी…पंजाब में कांग्रेस और AAP स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी…”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *