• Wed. Mar 29th, 2023

Manish Sisodia की गिरफ्तारी को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Manish Sisodia, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia) की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता हरियाणा के मानसरोवर पार्क पर इकट्ठा हुए। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने सड़क पर निकल पड़े हैं।

आप कार्यकर्ता इसका विरोध करने के लिए मानसरोवर पार्क में एकत्र हुए। आप नेता अशोक तंवर व अनुराग ढांडा की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों का हुजूम सड़क पर नारेबाजी करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे निकला।

प्रदर्शन के चलते किसी भी अपरिहार्य स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मानसरोवर पार्क से भाजपा कार्यालय तक पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए विशेष रूप से नियुक्त किए गए।

Crime in Haryana, वाहन में मिली अस्थियां व खून के धब्बे मृतकों से मिले 

प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

शहर के मानसरोवर पार्क के बाहर सुभाष चौक के अलावा अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, मानसरोवर पार्क सोनीपत रोड गेट, अंबेडकर चौक से किला रोड व एलिवेटेड रोड जाने वाली सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *