• Thu. Sep 3rd, 2026

Accident, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 12 घायल

Accident, झारखंड के हजारीबाग में श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलट जाने और सड़क किनारे खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा है।

उन्होंने बताया कि बस बिहार के जहानाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तका मंदिर जा रही थी, तभी चौपारण थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर यह दुर्घटना हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रतन चौथे ने कहा कि बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह पलट गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई। एसपी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सिकंदर कुमार यादव के रूप में हुई है।

One Tap One Tree, एक नल एक पेड़ योजना से बढ़ेगी हरियाली

चौथे ने कहा कि घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर थी और उन्हें इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेजा गया। अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में हो रहा है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *