• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana में कांस्टेबल की कार लूटने का आरोपी गिरफ्तार, सुंदर भाटी गिरोह से ताल्लुक

Haryana, हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह से जुड़े 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की कार लूटी थी।

आरोपी की पहचान महेश उर्फ मुंडी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि रेवाड़ी जिले के शाहबाजपुर गांव के रहने वाले महेश उर्फ ​​मुंडी पालम विहार अपराध इकाई की टीम ने कसोला चौक से गिरफ्तार किया।

पुलिस से अनुसार आरोपी के पास से चोरी की कार भी जब्त कर ली गई है। वहीं महेश का साथी अभी भी फरार है।

High Court पहुंचें केजरीवाल और संजय सिंह, निचली अदालत का समन रद्द करने से इनकार

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल से एसपीआर रोड पर नौ सितंबर को दो अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बंदूक की जोर पर कार लूट ली थी। कांस्टेबल जी20 में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहा था।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *