• Sun. Oct 4th, 2026

लिव इन-लव मैरेज के लिए मां-बाप की गवाही हो जरूरी, महापंचायत में होगा फैसला

Haryana, हरियाणा की पंचायतों ने लिव इन संबंधों और प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की गवाही जरूरी बनाए जाने की वकालत की। पंचायतों  ने इस मुद्दे पर जींद में 10 सितंबर को एक महापंचायत बुलाने की तैयारी की है।

जींद में हैबतपुर गांव के ग्राम सचिवालय में माजरा खाप की पंचायत के दौरान लिव इन’ संबंधों और प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की गवाही जरूरी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

Haryana, आज से शुरू हुआ चौथी G-20 शेरपा बैठक, सुरक्षा के चाक चौबंध इंतजाम

माजरा खाप पंचायत के प्रवक्ताओं ने बताया कि पंचायत के दौरान फैसला किया गया कि 10 सितंबर को नौगामा खाप के अंतर्गत आने वाले गांव जलालपुर कलां के सरकारी स्कूल में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें जिले भर की सभी ग्राम पंचायतों का आमंत्रित किया जाएगा और जिला स्तरीय खाप मंच बनाया जाएगा जो पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *