• Mon. Aug 24th, 2026

आखिर अमिताभ बच्चन की किस कमी के चलते नहीं हो पाया उनका एयरफोर्स में जाने का सपना पूरा ,शो के दौरान किया खुलासा

बोलीवूड। बोलीवूड की मशहूर हस्ती बिग बी यानि अमिताभ बच्चन अपने शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिये हमेशा अजीबो गरीबों किस्से सुनते रहते हैं। ऐसा ही एक किसा हाल फिलहाल सुर्ख़ियों में बना हुआ है जब अभिनेता ने खुलासा किया की वो एक्टर नहीं बनना नहीं चाहते थे। ये बात शायद बहुत कम ही जानते हैं। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया की एक कमी के चलते आज वो अपना एयरफोर्स में जाने का सपना पूरा नहीं कर पाए। आइए आपको बताते हैं की आखिर वो क्या वजय है ?

आपको बता दें की अमिताभ बच्चन आज कल अपने शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करते हैं। इसी कड़ी में को बढ़ाते हुए बिग बी ने अपने एक सपने केबारे में बताया। दरअसल, अमिताभ बच्चन के सामने कंटेस्टेंट जितेंद्र कुमार होते हैं, जो कि मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन्स में सीनियर अकाउंटेंट हैं। इसपर बिग बी उनसे पूछते हैं कि वो हमेशा से ही अकाउंटेंट बनना चाहते थे तो इस सवाल पर उनका जवाब होता है, ‘नहीं… मैं हमेशा से ही एयरफोर्स में जाना चाहता था । मैंने NDA के एग्जाम भी दिए हैं।’ जितेंद्र की बात सुनने के बाद बिग बी भी इस पर फौरन रिप्लाई देते हैं कि वो भी एयरफोर्स में जाना चाहते थे।
लेकिन उनके लंबे पैरों की वजह से टूट गया वरना आज वो फिल्मों में अभिनय नहीं बल्कि कहीं और ही होते।

अमिताभ बच्चन बताते हैं, ‘जब मैं भी स्कूल से पास हुआ था तो मुझे नहीं पता था कि क्या करना । मैं परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। हमारे घर के पास आर्मी के मेजर जनरल रहते थे। एकदिन वो हमारे घर आए और पापा से मुझे आर्मी में एक बड़ा ऑफिसर बनाने के लिए भेजने के लिए कहा लेकिन मैं एयरफोर्स ज्वॉइन करना चाहता था और कुछ नहीं हुआ।’ इसके बाद बिग इसकी वजह का भी खुलासा किया कि आखिर वो क्यों इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होने में असफल हुए। बिग बी आगे बताते हैं, ‘जब मैं इंटरव्यू के लिए गया तो उन्होंने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया कि मेरे पैर ज्यादा लंबे हैं और मैं एयरफोर्स के लिए इलिजिबल नहीं हूं।’

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1969 में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ थी लेकिन, उन्हें राजेश खन्ना की फिल्म ‘आनंद’ में साल 1971 में नोटिस किया था। सदी के महानायक ने अपने 54 साल के करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं, अगर उनके हाल फिलहाल की मूवी की बात की जाए तो वो फिल्म ‘गणपत’ में नजर आ रहे हैं। इसे 20 अक्टूबर को रिलीज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *