• Tue. Sep 1st, 2026

राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु बीजेपी की दूसरी सूची के बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर मचाया बवाल

राजस्थान। राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु बीजेपी की दूसरी सूची के बाद कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय में जमकर मचाया बवाल करने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव को एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। इससे पहले पार्टियां अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहीं है।   सीटों पर घोषित कर चुके उम्मीदवारों को लेकर कई जगहों पर विरोध होने लगे है। प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दलों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

विरोध को लेकर राजसमंद में बड़ा मामला सामने आया है।यहां राजसमंद जिले की चार में से तीन सीटों पर घोषित प्रत्याशियों के विरोध में कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने अपने पार्टी कार्यालय पर ही तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। हालात यहां तक बिगड़ गए की पुलिस थाने और पुलिस लाइन से जाब्ता बुलाना पड़ गया। बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी ने अध्यक्ष को इस्तीफा तक सौंप दिया।

दरअसल बीजेपी की तरफ से शनिवार को 83 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी। इसमें राजसमंद से भी तीन प्रत्याशियों के नाम थे। जिसके अगले ही दिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी राजसमंद जिले के बीजेपी कार्यालय पर पहुंचे। और नारेबाजी करते हुए इस्तीफे सौंप दिए। यही नहीं कार्यालय में पड़े फर्नीचर को आग लगा दी और पार्टी कार्यालय के खिड़कियों पर पथराव किया। स्थिति बिगड़ती देख जिला अध्यक्ष ने कांकरोली थाने से पुलिस बुलाई लेकिन कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए रोक दिया कि घर का मामला अंदर पुलिस नहीं आएगी। अब उच्च पदाधिकारी इस मसले को बैठकर सुलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *