• Wed. Aug 26th, 2026

सीएम विंडो के बाद “जनसंवाद पोर्टल” के जरिये लोगों की सभी शिकायतें होंगी ट्रैक

https://alakhharyana.com/after-cm-window-all-complaints-of-people-will-be-tracked-through-jan-samvad-portal/

ALAKH HARYANA  चंडीगढ़, 7  अप्रैल-  हरियाणा सूबे के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के साथ मुख्यमंत्री जनसंवाद की शुरुआत की है।  इस कड़ी में जनता को एक और सहूलियत देते हुए आज मुख्यमंत्री ने अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर से जनसंवाद पोर्टल (Jan Samvad Portal) लॉन्च किया। गौरतलब है कि जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने के लिए इससे पहले सीएम विंडो ( CM window) भी लांच की गई थी .

यह वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें – क्या कुलदीप बिश्नोई “सियासत” के लिए छोड़ रहे हैं हरियाणा ये होगा अगला ठिकाना ?

मुख्यमंत्री को नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं व शिकायतों की लिखित में दी गई जानकारी अब इस पोर्टल पर दर्ज होगी। इस प्रकार की लिखित शिकायतों के कागजात कभी-कभी संबंधित अधिकारी तक नहीं पहुंच पाते थे लेकिन अब मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने सीएम विंडो प्रणाली में ही यह जनसंवाद मॉड्यूल विकसित किया है। इस पोर्टल के बनने से अब नागरिकों द्वारा दी जाने वाली लिखित शिकायतों की जानकारी सिस्टम में दर्ज होगी। जिससे यह शिकायतें संबंधित अधिकारी के पास तय समय अवधि में पहुंचेगी और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।  इस प्रणाली से अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी कि उन्हें तय समय सीमा में समस्या/ शिकायत का समाधान करना ही होगा।

 

यह वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें – हुड्डा की वजह से नहीं हुआ था JJP- COGRESS का गठबंधन – दिग्विजय चौटाला ने सबूतों के की प्रेसवार्ता

सोनीपत-नया कलेक्टर रेट आज से लागू-16.66 फीसदी तक की हुई बढ़ोतरी -देखें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *