• Fri. Sep 4th, 2026

सोनीपत टोल प्लाजा पर बीजेपी अध्यक्ष व टोलकर्मियों के विवाद में हुआ समझौता , कुछ छूटों के साथ इन गांवों का किया टोल फ्री

Byalakhharyana@123

Sep 20, 2023

हरियाणा। हरियाणा में सोनीपत टोल प्लाजा पर भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ विवाद मामले में दूसरे दिन समझौता हो गया है। ग्रामीणों ने दूसरे दिन हुई बैठक में समझौते के साथ ही अपना धरना खत्म कर दिया। NHAI अनमोल की अध्यक्षता में टोलकर्मियों और ग्रामीणों के बीच समझौता हुआ जिसमें जनप्रतिनिधियों और 20 किलोमीटर दायरे में आने वाले आसपास के 5 गांवों का टोल फ्री किया गया है। जिला अध्यक्ष के साथ बदतमीजी करने वाले टोल कर्मियों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

गांव झरोटी में टोल प्लाजा पर भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ विवाद मामले में कुछ राहतों के साथ समझौता हो गया है। कई घंटे की मीटिंग के बाद जनप्रतिनिधियों और आसपास के 5 गांवों का टोल फ्री किया गया है और 20 किलोमीटर दायरे में राहत मिलेगी, जिला अध्यक्ष के साथ बदतमीजी करने वाले टोल कर्मियों पर कार्रवाई होगी. . साथ ही टोल में भी NHAI के नियमों के तहत छूट दे दी गई है.

भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा के साथ हुए विवाद के दूसरे दिन शाम के समय झरोठी टोल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच समझौता हो गया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने टोल पर धरना खत्म कर दिया। NHAI अनमोल की अध्यक्षता में हुई पंचायत में यह तय हुआ है कि टोल कर्मी बाकायदा यूनिफार्म में दिखेंगे और किसी भी ग्रामीण से दुर्व्यवहार नहीं करेंगे अगर किसी ग्रामीण के साथ बदतमीजी या दुर्व्यवहार करते हैं तो उनके खिलाफ टोल प्रबंधन तुरंत कार्रवाई करेगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि आसपास के जन प्रतिनिधियों के अलावा 5 गांवों को भी आधार कार्ड दिखाए जाने पर टोल फ्री होगा।


जिन गावों का टोल माफ़ किया गया है उनमें झरोठी, झरोठ, कंवाली, थाना कलां व रोहट शामिल किये गए हैं। इसके अलावा 20 किलोमीटर के दायरे के ग्रामीणों को राहत के साथ 350 रुपये का मासिक पास प्रदान किया जाएगा। हालांकि, इस मामले में टोल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच बैठक तय हुई है, जिसमें कुछ अन्य मुद्दों को भी सुलझाया जाएगा है। NHAI अनमोल ने कहा है कि एन.एच.ए.आई.  के नियमों के तहत ग्रामीणों को राहत दी जाएगी।

इससे पहले मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया के अलावा दहिया खाप के प्रतिनिधियों व आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने झरोठ टोल प्लजा पर पहुंचकर टोल को फ्री करवा दिया व वहीं पर धरना शुरु कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि टोल पर बदतमीजी करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए व आसपास के गांवों का टोल फ्री किया जाए। ग्रामीण टोल मालिक को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे।

इसी के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने इसके बाद शाम के समय एस.डी.एम. डा. अनमोल की अध्यक्षता में एक पंचायत की गई, जिसमें करीब दो घंटे तक बहस चली। बाद में दोनों पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को एक बैठक करना तय किया गया। साथ ही टोल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि उनके टोल कर्मी भविष्य में ग्रामीणों या किसी अन्य के साथ बदतमीजी नहीं करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि झरोठी टोल प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांग मानी है। अब टोल कर्मी वर्दी में दिखेंगे और किसी भी ग्रामीण से गलत व्यवहार नहीं करेंगे। साथ ही टोल में भी नियमों के तहत छूट दे दी गई है। अब भिगान टोल प्लॉजा प्रबंधन को चेतावनी दी जाएगी। वहां भी कर्मी अभद्रता करते हैं। सुधार नहीं हुआ तो वहां भी धरना दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *