• Tue. Sep 1st, 2026

हरियाणा के एयरफोर्स जवान नवीन श्योराण लद्दाख में शहीद: छुट्‌टी के 15 दिन बाद ड्यूटी पर लौटे थे, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

हरियाणा के एयरफोर्स जवान नवीन श्योराण लद्दाख में शहीद: छुट्‌टी के 15 दिन बाद ड्यूटी पर लौटे थे, घर में चल रही थी शादी की तैयारियांहरियाणा के एयरफोर्स जवान नवीन श्योराण लद्दाख में शहीद: छुट्‌टी के 15 दिन बाद ड्यूटी पर लौटे थे, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

बाढड़ा पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर, गांव में शोक की लहर

मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे बाढड़ा कस्बे में जैसे ही एयरफोर्स के शहीद जवान नवीन श्योराण (25) का पार्थिव शरीर पहुंचा, ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। वहां से 7 किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई, जो शहीद के पैतृक गांव काकड़ौली हुक्मी तक गई। अंतिम संस्कार आज ही गांव में किया जाएगा।

लेह-लद्दाख में नदी में डूबने से हुई शहादत

लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान एक नदी में डूबने से नवीन की मृत्यु हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना की सूचना फोन पर परिजनों को दी गई थी। घटना की पूरी जानकारी अब तक परिवार को नहीं दी गई।

15 दिन पहले ही छुट्टी काटकर लौटे थे ड्यूटी पर

नवीन चार साल पहले भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। अप्रैल में ही 15 दिन की छुट्टी के बाद वे लद्दाख लौटे थे। उनकी पोस्टिंग जल्द ही दिल्ली में होने वाली थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

परिजनों के अनुसार नवीन का विवाह पास के ही गांव में तय हो चुका था और घर में तैयारियां जोरों पर थीं। उनकी मां अनीता देवी, जो एक आंगनबाड़ी वर्कर हैं, और पिता सतीश श्योराण, जो गांव में खेती और खाद-बीज की दुकान चलाते हैं, बेटे की बारात निकालने की उम्मीदों में थे। अब घर में मातम पसरा है।

बचपन से था देश सेवा का सपना

नवीन बचपन से ही देश सेवा करना चाहते थे। 12वीं की पढ़ाई गांव के पास एक निजी स्कूल से पूरी करने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत से साल 2019 में एयरफोर्स में चयन पाया। उनके दादा धर्म सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। नवीन के बड़े भाई नितिन श्योराण लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं।

सीएम नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा:

“लेह-लद्दाख में वीरगति को प्राप्त हुए हरियाणा के लाल नवीन श्योराण जी को अश्रुपूरित नमन। प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को संबल प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में प्रदेश आपके साथ है। ॐ शांति।”

Martyrdom, Indian Airforce, Ladakh, Haryana News, Charkhi Dadri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *