• Wed. Sep 2nd, 2026
death

Ambala, अंबाला लापता होटल व्यवसायी का खून से लथपथ शव रविवार को हरियाणा में अंबाला के दुराना गांव के पास एक खेत में मिला।  पुलिस ने बताया कि अंबाला शहर से सटे नूरपुर गांव का रहने वाला सुखचैन (36) दो दिन पहले लापता हो गया था, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक, कुछ ग्रामीणों ने रविवार सुबह एक खेत में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा, जिसके पैर बंधे हुए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कहा कि मृतक के हाथ और चेहरे पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

होटल व्यवसायी के भाई अमित ने बताया कि सुखचैन गांव में होटल चलाता था। उसने बताया कि 26 मई को वह होटल से निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया।

Haryana, पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात गैंगस्टर कुलदीप उर्फ लंबू

सहायक उप निरीक्षक गुरु राम ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए अंबाला सिटी सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

पुलिस ने कहा कि होटल व्यवसायी के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और मामले की त्वरित जांच की मांग की है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *