• Sun. Sep 13th, 2026

Amritpal का नया वीडिया आया सामने, कहा-मेरी गिरफ्तारी…

Amritpal, खलिस्तानी अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिख समुदाय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैसाखी पर ‘सरबत खालसा’ के आयोजन का आह्वान करता सुनायी दे रहा है।

भगोड़े अमृतपाल को उक्त वीडियो में यह कहते हुए सुना गया कि यदि पंजाब सरकार केवल उसे गिरफ्तार करना चाहती तो वे उसके घर आते और वह आत्मसमर्पण कर देता। उसने दावा किया कि उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई सिख समुदाय पर एक हमला

है।

अमृतपाल सिंह अकाल तख्त के जत्थेदार से आग्रह करते हुए दिख रहा है कि वे सिख समुदाय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए ‘सरबत खालसा’ आहूत करें। अमृतपाल ने समुदाय के सदस्यों से बड़ी संख्या में इसमें हिस्सा लेने को कहा।

वीडियो में वह पंजाबी में कहते हुए सुना गया, जहां तक मेरी गिरफ्तारी का सवाल है, यह ईश्वर के हाथ में है। उसने कहा, मैं पूरे जोश में हूं। मुझे कोई क्षति नहीं पहुंचा सकता।

कथित वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को पकड़ने की कोशिश में दिखायी दे रही है। कुछ खबरों में यह भी दावा किया गया है कि वह आत्मसमर्पण कर सकता है क्योंकि अमृतसर और बठिंडा के तलवंडीसाबो क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बीरेंद्र सिंह और दुष्यंत चौटाला के बीच ये क्या हो रहा है ? देखें पूरी ख़बर

अमृतपाल और उसके सहयोगियों ने एक गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई की मांग को लेकर अमृतसर के निकट अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था। इस घटना के करीब तीन सप्ताह बाद 18 मार्च को पुलिस ने उसके और उसके खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ (Waris Punjab De) संगठन के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अमृतपाल उसके बाद से फरार है। वह 18 मार्च को जालंधर जिले से भाग निकला था।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कथित तौर पर वह अकेले और अपने सहयोगियों के साथ अलग-अलग इलाकों में दिखा है। उसने अपनी अपील में कहा, अगर हमें नौजवानों और पंजाब को बचाना है तो हमें सरबत खालसा का हिस्सा बनना चाहिए। हम जानते हैं कि हम किस रास्ते पर चल रहे हैं, हमें इन सबका सामना करना होगा। इसके खिलाफ आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *