• Thu. Sep 3rd, 2026

हरियाणा में किसान आंदोलन को लेकर अनिल विज की बड़ी चेतावनी ,कहा- ‘सुरक्षा और शांति …. वो करेंगे’

हरियाणा । हरियाणा में किसान आंदोलन को लेकर अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है। किसानों के दिल्ली कूच मामले पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सरकार से बातचीत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बातचीत करने से बड़े-बड़े मसले हल हो जाते हैं। प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो करना पड़ेगा, वो हम करेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे भी किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है और इसी कड़ी में केंद्र सरकार के तीन मंत्री दिल्ली से चलकर चंडीगढ़ आए हैं जिसके तहत पहले दौर की बातचीत हो चुकी है और दूसरे दौर की बातचीत होने जा रही है।

 

‘शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें जो करना पड़ेगा, वो हम करेंगें’- विज
हजारों किसान पंजाब से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर कूच करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बातचीत अपनी जगह है और अपने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें जो करना पडेगा, वह हम करेंगें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गरीब, महिलाएं, युवा और किसान पर फोकस- विज
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान अन्नदाता है और देश के लगभग 140 करोड़ लोगों का पेट भरता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मानते है कि गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता (किसान) पर हमें फोकस करना होगा और इस संबंध में उन्होंने बल देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *