• Sun. Aug 30th, 2026

अनिल विज का बयान : BJP रैली की नहीं कोई सूचना,कहा-” CM नायब सैनी घर आते तो पिलाता चाय “

हरियाणा।पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आज चंडीगढ़ में विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे इस दौरान उनसे पूछा कि आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में क्या वह शामिल होंगे? इस पर विज ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं। ठीक यही बात उन्होंने आज करनाल में हुई BJP की रैली के बारे में भी कही। उन्होंने कहा कि उन्हें रैली की कोई जानकारी नहीं थी।

इसके आलावा CM सैनी का उनसे मुलाकात के बारे में पूछा गया तो भी विज ने कहा कि इस प्रकार की मुलाकात की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘मैं तो घर पर ही था। मेरे से तो कोई बात नहीं की। अगर, CM साहब घर आते तो हम उन्हें चाय पिलाते।’कयास यह लगाए जा रहे हैं कि विज को मंत्रिमंडल में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला वाले विभाग मिल सकते हैं।

  सरकार के कार्यों से दूरी बनाए हुए हैं अनिल विज
बता दें कि बीते 12 मार्च को हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटा था। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने भी पद से इस्तीफा दे दिया। जब नए CM की नियुक्ति के लिए चर्चा शुरू हुई, तभी अनिल विज मीटिंग छोड़कर निकल गए। इसके बाद उसकी दिन नए CM नायब सैनी ने शपथ ली। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विज शामिल नहीं हुए। फिलहाल, अनिल विज सरकार के सभी कार्यों से दूरी बनाए हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *