• Wed. Sep 2nd, 2026

‘Animal’ का प्री-टीजर जारी, खूंखार अंदाज में दिखे रणबीर कपूर

animal

Animal, रणबीर कपूर अभिनीत अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ का प्री-टीजर रविवार को जारी किया गया। टीजर में रणबीर गोल्डन मास्क पहने कई लोगों और उस ग्रुप के सरदार से लड़ते नजर आ रहे हैं।

टीजर में एक्टर का चेहरा पूरी तरह से सामने नहीं आया है। वह अपने हाथ में कुल्हाड़ी के साथ अपने गुस्से को जाहिर करते हैं और अकेले ही गैंग के सदस्यों को मारने लगते हैं।

फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो ‘कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। इसमें अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी हैं।

Haryana, बीएसएफ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाला फर्जी उम्मीदवार गिरफ्तार

भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘एनिमल’ 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होगी। इसकी टक्कर दो और बड़ी फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ से होगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *