• Sun. Aug 2nd, 2026

MDU में चार वर्षीय बीए -बीएड व बीकॉम-बीएड में एडमिशन के लिए 27 अगस्त तक करें ऑनलाइन अप्लाई

रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में सत्र 2024-2025 में चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) बीए-बीएड तथा बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 27 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बीए-बीएड तथा बीकॉम बीएड पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 29 अगस्त को डिस्प्ले की जाएगी। संशोधन के बाद प्रोविजनल प्रथम मेरिट लिस्ट 31 अगस्त को डिस्प्ले की जाएगी। पहली फिजिकल काउंसलिंग 3 सितंबर को आयोजित की जाएगी, फीस 4 सितंबर तक जमा करानी होगी। रिक्त सीटों की सूची 5 सितंबर को जारी होगी। दूसरी फिजिकल काउंसलिंग 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी और फीस 8 सितंबर तक जमा करानी होगी। रिक्त सीटों की सूची 10 सितंबर को जारी होगी। तीसरी फिजिकल काउंसलिंग 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी और फीस 14 सितंबर तक जारी होगी। रिक्त सीटों की सूची 17 सितंबर को जारी होगी। चौथी फिजिकल काउंसलिंग 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी और फीस 19 सितंबर तक जमा होगी। एडमिशन की फाइनल कट ऑफ डेट 30 सितंबर रहेगी। कक्षाएं 5 सितंबर से प्रारंभ होंगी। उन्होंने आगे बताया कि विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *