• Thu. Aug 27th, 2026

Arvind Kejriwal News: केजरीवाल को नहीं मिली राहत,सुप्रीम कोर्ट का ईडी को नोटिस, 29 को होगी सुनवाई

Arvind Kejriwal News: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल को आज भी सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने ईडी को 24 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

सुनवाई 29 अप्रैल
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनाव प्रचार करने के लिए रिहाई की मांग की थी। मगर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल तक टाल दी और ईडी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दावा किया कि केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

इस पर केजरीवाल के वकील ने मामले की सुनवाई के लिए 19 अप्रैल को ही सूचीबद्ध करने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया और मामले को सुनवाई के लिए 29 अप्रैल को सूचीबद्ध किया है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *