• Fri. Sep 11th, 2026

अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या

Alakh Haryana / Latest News on Atiq Ahmad: पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी. मामला प्रयागराज का बताया जा रहा है कि जब शनिवार रात अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए कॉल्विन अस्पताल में ले जाया जा रहा था . उसी समय तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें अतीक और अशरफ की मौत हो गई। कत्ल करने वाले तीनों हमलावरों ने सरेंडर करने की खबर है .हालांकि यूपी पुलिस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक ब्यान सामने नहीं आया है .
इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिस्मने देखा जा सकता है कि जब मेडिकल कॉलेज के बाहर अतीक और अशरफ से मीडियाकर्मी सवाल पूछ रहे थे, तभी तीन लोगों ने आगे बढ़कर अतीक के सिर पर गोली मार दी। तीनों लोग मीडियाकर्मी बनकर ही आए थे। यह पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हो हुई है। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *