• Sun. Aug 2nd, 2026

Kurukshetra University के इंस्ट्रुमेंटेशन विभाग के बीटेक के छात्रों ने तैयार की इलैक्ट्रिक कार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने केयू इंस्ट्रुमेंटेशन विभाग के बीटेक छात्रों द्वारा प्रोजेक्ट के रूप में तैयार की गई इलैक्ट्रिक कार के उद्घाटन अवसर पर कही।प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों एवं विभागाध्यक्ष सहित संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि केयू छात्रों ने पर्यावरण को संरक्षित करते हुए कम लागत में इलैक्ट्रिक कार को तैयार कर इतिहास रचा है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का उद्देश्य स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता द्वारा युवा छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे स्वयं रोजगार प्राप्त कर दूसरों को भी रोजगार प्रदान करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि ईवी कार की लागत 70 हजार रुपये आई है तथा कार में ब्रेक लगाने पर भी रि-जेनेरेटिव ब्रेक्रिंग सिस्टम द्वारा बैटरी चार्ज होती है। भविष्य में विभाग के छात्रों द्वारा इसे सोलर कार में परिवर्तित किया जाएगा तथा इसे पेटेंट भी करवाया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *