• Mon. Aug 31st, 2026

बजरंग पूनिया को मिला जान से मारने का धमकी भरा मैसेज ,लिखा -कांग्रेस छोड़ दो वरना

पहलवान बजरंग पूनिया को बजरंग पुनिया को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज मिलने की खबर सामने आई है । ये धमकी बजरंग पुनिया को वॉट्सऐप पर विदेशी नंबर से मिली है ।

जिसमें लिखा गया है कि- बजरंग कांग्रेस छोड़ दो, वर्ना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये अच्छा नहीं होगा। ये हमारा आखिरी संदेश है।चुनाव से पहले हम दिखा देंगे, हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है, कर लो ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है। जिसके बाद बजरंग ने सोनीपत बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

दरअसल कांग्रेस में शामिल होने के 2 दिन बाद ही बजरंग पुनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद कांग्रेस ने बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन भी बनाया है।ऐसे में इतने बड़े पहलवान को धमकी मिलना बेहद गंभीर विषय बन गया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *