• Fri. Sep 4th, 2026

रोहतक में जमीन खरीदने वाले सावधान ! पढ़ लें ये खबर

रोहतक ( अलख हरियाणा ) जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिला के कुछ गांवों में अनाधिकृत कॉलोनियां विकसित करने का मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है। उन्होंने जिलावासियों का आह्वïन किया है कि वे इन अनाधिकृत कॉलोनियों में प्लाट इत्यादि न खरीदे तथा मेहनत की कमाई को ऐसी जगह निवेश न करें।
कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिला में कुछ गांवों में अनाधिकृत कॉलानी विकसित हो रही है/ विकसित होने की आशंका है। उन्होंने संबंधित तहसीलदार को निर्देश जारी किये है कि वे इन क्षेत्रों में कोई भी सेल डीड पंजीकृत न करें।इन क्षेत्रों में गढ़ी बोहर, समर गोपालपुर, भैयापुर, सराय अहमद, मकडौली खुर्द, रोहतक शहर व बोहर शामिल है, जिनका विवरण इस निम्र प्रकार से है :-

क्र.सं. गांवक्षेत्र खसरा संख्याकिला संख्या
1 गढ़ी बोहर 284/
285/
298
6/1/2, 15/1/2, 16
/11/, 12/1, 20, 21/1,
/1,
2 बोहर 128 /
139/
/16, 17, 24,
/14.
3 समर गोपालपुर 81
55//
84/
111/
81 //4,
55//4, 7, 14, 17, 24
84//10/1, 10/2, 11, 12, 13, 17/2, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24
111//12, 3
4 भैयापुर 62
36/
63//
62 //17/1/1/2, 17/1/2/2, 24/1/2, 24/2/1,
36//5/2/1, 6/1/2
63//13/1, 13/2, 13/3, 14/1, 14/2, 14/3, 17/1, 18/1
5 मकडौली खुर्द 40//19/1 40//19/1
6 रोहतक
7 सराय अहमद
4439, 4440, 4441, 4447, 7108, 7109, 7115
16 //20, 21, 2, 3, 8/1, 1/2, 9
15 //23/2, 23/1, 22, 23/2
4439, 4440, 4441, 4447, 7108, 7109, 7115
16 //20, 21, 2, 3, 8/1, 1/2, 9
15 //23/2, 23/1, 22, 23/2

जिला योजनाकार नरेश कुमार ने जिलावासियों से अपील की है कि वे उपरोक्त गांवों में विकसित हो रही अनाधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदे। सरकार के निर्देशानुसार समय-समय पर अनाधिकृत कॉलोनियां एवं अनाधिकृत निर्माण को गिराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाता है। अवैध कालोनियों को लेकर नोटिस जारी किए जा चुके है और उनमें किए गए निर्माण को हर हाल में गिराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *