• Sun. Sep 6th, 2026

Bhabi Ji Ghar Par Hai! की कास्ट में शामिल हुए इमरान नजीर खान

Bhabi Ji Ghar Par Hai!, अभिनेता इमरान नजीर खान को अब एक और प्रमुख प्रोजेक्ट 'भाबीजी घर पर हैं' मिला है, जिसमें वह विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) के छोटे

Bhabi Ji Ghar Par Hai!,  अभिनेता इमरान नजीर खान को अब एक और प्रमुख प्रोजेक्ट ‘भाबीजी घर पर हैं’ मिला है, जिसमें वह विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) के छोटे चचेरे भाई और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान टिम्मी का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

इमरान नजीर खान मैडम सर’, ‘हमारी बहू सिल्क’ और ‘स्टेट ऑफ सीज : 26/11’ में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते हैं।

अपने किरदार टिम्मी के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा : मेरा किरदार टिम्मी एक खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान है। वह एक मैच के लिए कानपुर आता है और अपने चचेरे भाई विभूति नारायण मिश्रा के साथ रहता है।

Whatsapp में लोगों को मिलेगा नया फीचर, मिलेगा नया एक्सपीरिएंस

उन्होंने कहा, मॉडर्न कॉलोनी में उसकी मौजूदगी से हर कोई हैरान है। वह अंगूरी (शुभांगी अत्रे) को देखता है, उसकी मासूमियत पर फिदा हो जाता है और उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर देता है, जिससे उसके भाई को जलन होती है।

उन्होंने आगे कहा : यह एक अद्भुत अवसर है, और मैं ‘भाबीजी घर पर है’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैं नियमित रूप से शो देखता रहा हूं और विभूति मेरा हमेशा से पसंदीदा रहा है। मैंने कल्पना नहीं की थी कि किसी दिन मैं इस अद्भुत शो का हिस्सा बनूंगा और आसिफ शेख सर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करूंगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *