• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई , राज ओवरसीज के औद्योगिक और शैक्षणिक प्रतिष्ठानों दो घरों पर मारी छापेमारी

हरियाणा। हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई एक बार फिर आमने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पानीपत में सुबह सुबह पर्वतन निदेशालय की टीम ने राज ओवरसीज के छह-सात औद्योगिक प्रतिष्ठानाें, दो शिक्षण संस्थानों और दोनों घरों में रेड की है। ईडी की टीम के साथ आयकर विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। टीमों ने सभी मोबाइल और लैंडलाइन फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसके साथ ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम बुधवार सुबह करीब आठ बजे पानीपत पहुंची। यहां आयकर विभाग के चंडीगढ़ और पानीपत के अधिकारियों के साथ राज ओवरसीज के सेक्टर-25 और पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। इसके साथ मॉडल टाउन स्थित बाल विकास और जाटल गांव स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में दबिश दी। टीमों ने राज ओवरसीज के दोनों मकानों में भी दबिश दी। यहां पर भी परिवार के लोगों के मोबाइल और लैंडलाइन कब्जे में ले लिए हैं। सभी प्रतिष्ठानों पर किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर जाने दिया गया।

ईडी की दबिश को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि इसमें आयकर विभाग के साथ जीएसटी की भी टीम शामिल है। ईडी और दूसरी एजेंसियों को लंबे समय से इसके इनपुट मिल रहे थे। एक पुख्ता सबूत के बाद दो मकानों और सातों प्रतिष्ठानों पर दबिश दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *