• Sat. Sep 5th, 2026

हरियाणा में जेजेपी का बड़ा एक्शन , जेजेपी जिला अध्यक्ष जावेद खान पार्टी से निष्कासित,बताई ये वजह

हरियाणा। हरियाणा में जेजेपी का बड़ा एक्शन सामने आया है। जानकारी के अनुसार जेजेपी ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें जेजेपी के जिला अध्यक्ष जावेद खान पार्टी से निष्कासित कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि जावेद खान नूंह से जेजेपी के जिला अध्यक्ष थे। जेजेपी ने एक नोटिस जारी किया जिसमें कहा गया है कि जावेद खान को अनुशासनहीनता के चलते जेजेपी से निष्कासित किया गया हैं। जावेद खान के खिलाफ बार -बार पार्टी विरोधी गतिविधियां नज़र आ रही थी जिसके चलते जेजेपी ने ये अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

देखिये नोटिस

“पिछले कुछ समय से सार्वजनिक रूप से आपकी राजनीतिक गतिविधियां अवांछित और पार्टी हित के विपरीत देखी जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व की तरफ से आपको ऐसी पार्टी विरोधी गतिविधियों से बचने के लिए सुझाव भी दिया गया था और चेतावनी भी दी गई थी लेकिन आपकी ऐसी गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं आया।
इस व्यवहार के चलते आपके खिलाफ कार्रवाई करने के अतिरिक्त पार्टी के पास कोई विकल्प नहीं है। अतः आपको जननायक जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित किया जाता हैं। साथ ही आपको पार्टी के पद तथा जिम्मेदारी से भी तुरंत प्रभाव से हटाया जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *