• Sun. Sep 6th, 2026

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान ,अब मृत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को मिलेगी इन पदों पर नियुक्ति

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल हरियाणा मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री के कई अहम फैसले लिए जिनमें से एक फैसला मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान जांन गवाने वाले पुलिसकर्मियों 50 आश्रितों हेतु क्लर्क के पदों पर नियुक्ति प्रदान करने का लिया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सिविल सेवा नियम, 2019 के तहत मृत पुलिस कर्मियों के 50 आश्रितों को क्लर्क के पद पर नियुक्ति प्रदान करने के संबंध में एक्स-पोस्ट-फैक्टो मंजूरी प्रदान की।

पुलिस विभाग में केवल 13 पद अनुग्रह कोटा (प्रत्यक्ष कोटा के 250 स्वीकृत पदों में से 5 प्रतिशत) के अंतर्गत आते हैं और सभी 13 पद हरियाणा सिविल सेवा नियम, 2019 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार भरे हुए हैं। अनुकंपा के आधार पर क्लर्क के पद पर नियुक्ति के लिए कोई रिक्ति नहीं है। अनुग्रह कोटा पदों की अनुपलब्धता के कारण मृत व्यक्तियों को वित्तीय पक्ष के अंतर्गत गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

लिपिकों के अनुग्रह कोटे के पद उपलब्ध न होने के कारण मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्तियाँ नहीं दी गईं। अत: क्लर्क के 50 रिक्त पदों जो सीधे कोटे के अंतर्गत आते हैं , के नियमों में एक बार छूट की मंजूरी दी गई है, ताकि पुलिस विभाग में क्लर्क के सीधे कोटे के पदों पर 50 आश्रितों को नियुक्ति दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *