• Sun. Sep 6th, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका , चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस-आप ने मिलाया हाथ

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है। जानकारी के अनुसार नगर निगम में मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हाथ मिला लिया है। इस चुनावी साल के शुरू होते ही राजनीतिक सियासी संग्राम बढ़ता ही जा रहा है। एक के बड़ा एक झटका पक्ष -विपक्ष द्वारा एक दूसरे को दिए जा रहे हैं। चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने कहा कि मेयर पद पर आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। जिसमें सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस को मिलेगा।उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी एक-दूसरे का समर्थन करेंगी।

आपको बता दें कि चंडीगढ़ में 18 जनवरी को मेयर पद के लिए चुनाव होगा। इसी के तहत बंसल ने सोमवार को साफ कर दिया कि मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में समझौता हो गया है। गठबंधन में तय फॉर्म्युले के अनुसार, मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से कुलदीप सिंह टीटा, सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस की तरफ से गुरप्रीत सिंह गापी और डिप्टी मेयर पद के लिए कांग्रेस की निर्मला देवी चुनाव मैदान में हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। मेयर चुनाव में इन 35 वोटों के अलावा सांसद का भी वोट मान्य होता है। बीजेपी के 14, आप के 13, कांग्रेस के 7 और एक पार्षद अकाली दल का है। बीजेपी को एक वोट का समर्थन सांसद किरण खेर का भी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठजोड़ के बाद दोनों के पार्षद मिलाकर 20 वोट हो गए हैं और वे सभी तीनों पदों पर जीत दर्ज कर सकते हैं।

चंडीगढ़ निगम में पिछले दो साल से बीजेपी अपना मेयर बनाती आ रही है। इस बार बीजेपी के अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। पिछले दो दिनों से इस बात की अटकलें तेज थीं कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के दौरान विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का असर दिखाई दे सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *