• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 31 मई 2025 तक होगा ट्रांसफर

Byalakhharyana@123

Feb 13, 2025
हरियाणा सरकार ने IAS/IFoS अधिकारियों के तबादले किएहरियाणा सरकार ने IAS/IFoS अधिकारियों के तबादले किए

चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक बड़ी घोषणा सामने आई है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को इसी वर्ष राज्य में लागू किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रदेश में टीचर ट्रांसफर पॉलिसी के तहत शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को भी तेज किया जा रहा है।

31 मई 2025 तक होगा शिक्षकों का तबादला

हरियाणा के 14,000 सरकारी स्कूलों में 22 लाख विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग एक लाख शिक्षकों का स्थानांतरण 31 मई 2025 तक पूरा किया जाएगा। ट्रांसफर पॉलिसी के तहत शिक्षकों को उनके ब्लॉक के स्कूलों में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे परीक्षा परिणामों में सुधार किया जा सके।

शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि पदों का राशनलाइजेशन (संतुलन) पहले ही शुरू किया जा चुका है, जिसे 7 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत, पहले पीएम श्री स्कूलों और मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों का तबादला किया जाएगा, इसके बाद अन्य सरकारी स्कूलों में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

स्कूलों में खेल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्कूल एजुकेशन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में खेल सुविधाओं में सुधार के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 14,000 सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को बेहतर खेल मैदान और आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

सरकार का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने का है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *