• Tue. Sep 15th, 2026

बड़ी खबर : CM मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली के साथ हुआ हादसा ,बाल -बाल बचे

Byalakhharyana@123

Feb 28, 2024

हरियाणा। हरियाणा से बड़ी खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिल्ली के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जेटली चंडीगढ़ से वापस दिल्ली लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि पीछे से डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा यमुनानगर हाईवे पर हुआ। गनीमत रही कि मीडिया सलाहाकार राजीव जेटली बाल बाल बच गए।सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है,जो मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

बता दें कि हरियाणा सरकार ने सीएम के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य का हरियाणा भवन नई दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर किया था। अमित आर्य के बाद से दिल्ली में राजीव जेटली मीडिया एडवाइजर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पंचकूला के चंडी मंदिर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सीएम के मीडिया एडवाइजर की गाड़ी को बरवाला के पास डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसी कोई को चोट नहीं आई। इस मामले में उनके पास किसी की कोई शिकायत भी नहीं पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *