• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल: मोहन लाल बड़ौली का दोबारा अध्यक्ष बनना तय, दो पूर्व सांसदों समेत कई नेताओं पर गिरेगी गाज

Byalakhharyana@123

Mar 31, 2025
Rape case: Haryana BJP president's troubles increase, victim challenges him in session courtRape case: Haryana BJP president's troubles increase, victim challenges him in session court

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मोहन लाल बड़ौली का दोबारा अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

BJP हाईकमान सख्त रुख अपना रहा है और जल्द ही दो पूर्व सांसदों, केंद्रीय मंत्री के करीबी एक नेता और एक जातीय लॉबी पर कार्रवाई हो सकती है। इन नेताओं पर बड़ौली के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है, खासकर कसौली गैंगरेप केस को हवा देने का

BJP हाईकमान की सख्ती, जल्द होगी कार्रवाई

📌 बड़ौली के खिलाफ 2023 में हिमाचल के कसौली में एक गैंगरेप केस की FIR वायरल हुई थी
📌 पुलिस जांच में मामला फर्जी निकला, जिसमें शिकायतकर्ता खुद हनीट्रैप केस में फंस गई
📌 BJP की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि कुछ नेताओं ने बड़ौली को बदनाम करने की कोशिश की
📌 इन नेताओं की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन पर कार्रवाई संभव है

मोहन लाल बड़ौली के दोबारा अध्यक्ष बनने के 3 बड़े कारण

1️⃣ विधानसभा चुनाव में पार्टी को दिलाई जीत

  • 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर के बावजूद, CM नायब सैनी और बड़ौली की जोड़ी ने BJP को तीसरी बार सत्ता दिलाई

  • BJP ने 90 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया

  • लोकसभा चुनाव में 10 में से 5 सीटें हारने वाली BJP के लिए विधानसभा की जीत बड़ी थी।

2️⃣ BJP की सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड

  • बड़ौली की अध्यक्षता में हरियाणा में 45 लाख नए सदस्य जोड़े गए

  • 50,000 से ज्यादा एक्टिव मेंबर्स बनाए, जिससे संगठन को मजबूती मिली।

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने भी बड़ौली की तारीफ की

3️⃣ निकाय चुनाव में BJP का दबदबा

  • विधानसभा जीत को मजबूती देने के लिए निकाय चुनाव में भी BJP ने शानदार प्रदर्शन किया

  • 10 में से 9 नगर निगमों में BJP के मेयर जीते

  • 23 नगर पालिकाओं में से 8 BJP और 15 निर्दलीय जीते

  • 5 नगर परिषदों में BJP ने क्लीन स्वीप किया

BJP हाईकमान जल्द ही हरियाणा के नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। साथ ही उन नेताओं पर भी गाज गिर सकती है, जिन्होंने बड़ौली के खिलाफ साजिश रची

Tags: #हरियाणाBJP #मोहनलालबड़ौली #हरियाणाराजनीति #BJPअध्यक्ष #HaryanaPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *